{"_id":"6a72339fbd6003ad1502f194","slug":"preparations-for-the-second-phase-of-the-census-intensify-instructions-issued-for-timely-and-high-quality-work-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96720-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
विज्ञापन
एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों से कहा- मैनपावर का आकलन कर प्रशिक्षण जल्द पूरा करें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सोनू भट्ट ने कहा कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण विकास योजनाओं, संसाधनों के प्रबंधन और नीति निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी करें। एडीसी ने कहा कि जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समन्वय के साथ काम करें।
मंगलवार को विकास सदन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर जनगणना के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए आवश्यक मैनपावर का समय रहते आकलन करने और जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है, उन्हें शीघ्र ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है। एडीसी ने निर्देश दिए कि इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह हैंडबुक जिले के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक आंकड़ों का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगी। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी सटीकता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें और आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग लें। बैठक में सीटीएम ज्योति नागपाल, डीआरओ विजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।