{"_id":"63f3bec047d6c28d920a6a66","slug":"postage-stamp-released-in-the-name-of-former-chief-minister-rao-birendra-singh-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-291100-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के नाम से डाक टिकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के नाम से डाक टिकट जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अहीरवाल के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह को केंद्र सरकार ने देर से ही सही, बड़ा सम्मान दिया है। उनकी 102वीं जयंती पर सरकार की ओर से डाक टिकट जारी किया गया है। फिलहाल पांच लाख रुपये कीमत की एक लाख टिकट जारी की गई हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और राव बीरेंद्र सिंह की पौत्री आरती राव, हरियाणा सर्कल की चीफ पोस्टमास्टर मीरा रंजन शेरिंग की मौजूदगी में डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने डाक टिकट जारी की। पहले इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आना था, लेकिन वह किसी कारण से समारोह में नहीं पहुंच पाए। उनके संदेश को पढ़कर सुनाया गया। राव बिरेंद्र सिंह केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। उनके पुत्र राव इंद्रजीत सिंह उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। वह प्रदेश में पांच बार सांसद बनने वाले अकेले राजनेता है।
-- -- -- -
देर से ही सही, अहीरवाल के लाल को भाजपा ने दिया सम्मान
केंद्रीय मंत्री एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र राव इंद्रजीत सिंह ने पिता के सम्मान पर भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दशकों बाद देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थायी व पूर्ण बहुमत की सरकार मिली है। आजादी के बाद जिन महान हस्तियों को भुला दिया गया था, उनको आजादी के अमृत काल में एक-एक कर सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत राव बीरेंद्र सिंह के केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास , सिंचाई और नागरिक आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को एक मेज पर लाकर रावी-ब्यास समझौते का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्षा दीपाली चौधरी, रेवाड़ी नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम यादव, रेवाड़ी जिला परिषद के अध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, रेवाड़ी भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह यादव सहित आसपास के क्षेत्र से आए अनेक गणमान्य उपस्थित थे।