फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Poonam Sahrai becomes secretary in Nursing Union elections

Gurugram News: नर्सिंग यूनियन के चुनाव में पूनम सहराय बनी सचिव

Wed, 01 Apr 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Poonam Sahrai becomes secretary in Nursing Union elections
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय और दिनेश यादव को हरियाणा नर्सिंग यूनियन के चुनाव में सचिव व उपप्रधान चुना गया है। पूनम सहराय को कई लोगों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और सभी साथी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल की रीढ़ बताते हुए कहा कि मरीजों की सेवा में कभी कोई कमी नहीं आनी चाहिए, क्योंकि यह केवल नौकरी नहीं बल्कि सेवा का कार्य है। उपप्रधान दिनेश यादव ने कहा कि वे अपने पद का सदुपयोग करते हुए प्रदेशभर के नर्सिंग स्टाफ का विश्वास मजबूत करेंगे। उन्होंने संगठन में एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी नर्सिंग अधिकारियों से अपने हकों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed