फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police will share information with Income Tax and ED on finding cash.

Gurugram News: नकदी मिलने पर इनकम टैक्स और ईडी के साथ जानकारी साझा करेगी पुलिस

Sat, 10 Jan 2026 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Police will share information with Income Tax and ED on finding cash.
गैर-पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। किसी मामले की जांच के दौरान अगर भारी मात्रा में नकदी मिलती है तो पुलिस उसकी जानकारी इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से साझा करेगी। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त विकास अरोड़ा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में बताया कि सरकार की ओर से शुरू की गई राह-वीर योजना के बारे में भी जानकारी दी। अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद करता है तो योजना के तहत उस व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने जिले में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विशेष रूप से संगीन अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, साइबर अपराध, महिला अपराध, नशा तस्करी, सड़क अपराध एवं लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति, त्वरित कार्रवाई एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यशैली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। आधुनिक उपकरणों से अपराधों की निगरानी और नियंत्रण में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जिले से तीन राह-वीरों के नाम सरकार को भेजे जाएंगे, जिनमें से 10 चयनित राह-वीरों को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed