फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police take gangster Koushal on remand

जेडी हत्याकांड में पहली बार ट्रांजिट रिमांड पर आया गैंगस्टर कौशल

Sat, 07 Sep 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police take gangster Koushal on remand
गुरुग्राम। चर्चित विकास चौधरी हत्याकांड में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का शनिवार को रिमांड पूरा होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने पहली बार गैंगस्टर कौशल को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद गुरुग्राम की अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने कौशल को जेडी हत्याकांड में संलिप्तता को लेकर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि कौशल के रिमांड पर लेने के बाद जेडी हत्याकांड को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं इसमें पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इसी वर्ष की शुरुआत में 23 जनवरी को शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में जयदेव उर्फ जेडी (42) हत्याकांड में कौशल का नाम सामने आया था। जिसमें कौशल के इशारे पर उसके गुर्गो ने जेडी की हत्या कर दी थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने जेडी हत्या में शामिल शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पालम विहार अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जेडी हत्याकांड में कौशल को पहली बार गुरुग्राम पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। कौशल से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद कौशल द्वारा हत्या करवाने का मुख्य कारण क्या था। उसके द्वारा गुर्गों को कैसे तैयार किया गया था और कैसे वारदात को अंजाम दिलवाया गया था। अपराध शाखा को 12 सितंबर तक कौशल का ट्रांजिट रिमांड मिला है। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी भी जेडी से जुड़ी फाइल एकत्रित कर रहे है जिसके आधार पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed