फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police station will run in a two-storey high-tech building

दो मंजिला हाईटेक बिल्डिंग में चलेगा पुलिस थाना

Thu, 18 Mar 2021 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Police station will run in a two-storey high-tech building
सैक्टर-83 में पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करते पुलिस आयुक्त केके राव। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। खेड़कीदौला पुलिस थाना को दो मंजिला हाईटेक बिल्डिंग मिल गई है, जिसमें कई सुविधाएं हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-83 में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव ने इस पुलिस थाने का उद्घाटन किया। क्षेत्र में रहने वाले 30 हजार से अधिक लोगों की सुरक्षा इस स्टेशन से की जाएगी। वाटिका इंडिया नेक्स्ट परियोजना के लिए वाटिका ग्रुप द्वारा अपने मास्टर प्लान के अंतर्गत इस पुलिस स्टेशन को विकसित किया गया है। 10 हजार स्क्वायर फुट में बने इस दो मंजिला हाईटेक पुलिस स्टेशन में एक रिसेप्शन एरिया, रिपोर्टिंग एरिया, एसएचओ, एमएचसी, ड्यूटी ऑफिसर्स, महिलाएं व बच्चे, आईटी, स्टोरेज, लाइब्रेरी, रसोई और पेंट्री के लिए सुसज्जित रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही आधुनिक फर्नीचर यहां लगाया गया है। वाटिका ग्रुप के एमडी गौरव भल्ला के मुताबिक, पुलिस स्टेशन में एक वाहन प्रदान करने के अलावा जब तक पुलिस विभाग द्वारा पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो जाती। तब तक 6 माह तक मुफ्त बिजली व पानी की आपूर्ति की जाएगी। सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट टाउनशिप में एक हाईटेक और पूरी तरह फंक्शनल खेड़कीदौला पुलिस थाना के उद्घाटन अवसर पर गुरुग्राम पुलिस के कई सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed