फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police removed silencers from modified bikes and used bulldozers.

Gurugram News: पुलिस ने मॉडिफाइड बाइकों के साइलेंसर निकालकर चलाया बुलडोजर

Fri, 05 Jul 2024 03:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Police removed silencers from modified bikes and used bulldozers.
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही वाहनों को मॉडिफाइड करवाकर प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान किए जा रहे हैं । पुलिस ने मॉडिफाइड बाइकों से साइलेंसर निकालकर उन पर बुलडोजर चलवा दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त सोहना अभिलक्ष्य जोशी के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार दक्षिण जोन गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर बाइक्स का प्रयोग करने वाले के नियमानुसार चालान किए गए तथा मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाकर साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया। इसेसे पटाखे बजाकर आमजन को परेशान व असुविधा महसूस कराने वाले वालों को अच्छा सबक दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों तथा आमजन के लिए परेशानी व असुविधा का कारण बनने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे मैकेनिक इत्यादि, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते हैं, के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसलिए आमजन से अपील है कि अपने वाहनों में अवैध रूप से मोडिफिकेशन करके नियमों की अवहेलना न करें और वाहनों को नियम के अनुरूप ही रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मॉडिफाइड बुलेट बाइकों के काटे चालान




संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना पुलिस ने मोडिफाइड बुलेट बाइकों पर कड़ा रूप अपना लिया है। पुलिस ने ऐसी 13 बाइकों को जब्त करके जुर्माना ठोक दिया है। जिन पर प्रति बाइक 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नागरिकों के लिए सिरदर्द बनी मोडिफाइड बुलेट बाइकों को पुलिस ने जब्त करके जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed