फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police raiding possible locations to arrest accused in Gurugram firing case

गुरुग्राम फायरिंग मामला: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस, CCTV फुटेज को कब्जे में लिया

Sun, 08 Mar 2026 07:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 08 Mar 2026 07:14 PM IST
सार

हीरो होंडा चौक के पास बीबीटी लग्जरी कार शोरूम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस को मौके से 23 खाली खोल मिले। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
Police raiding possible locations to arrest accused in Gurugram firing case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

लग्जरी कार शोरूम बिग बॉय टॉयज (बीबीटी) पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फायरिंग मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान झज्जर के कुलासी गांव निवासी अतुल, दीपक व नीरज के रूप में की गई है। शनिवार की देर शाम हीरो होंडा चौक के पास बीबीटी शोरूम पर फायरिंग मामले में सेक्टर-37 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बिग बॉय टॉयज (बीबीटी) शोरूम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से 23 खाली खोल बरामद किए हैं। बदमाशों ने शोरूम में खड़ी लग्जरी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। फायरिंग के दौरान गोली लगते ही शोरूम के एंट्रेंस के शीशे भी चूर-चूर हो गए। इस दौरान बीबीटी के मालिक के कार चालक राजस्थान निवासी राजपाल के हाथ को गोली छूकर निकलने से वह घायल हो गया था। राजपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद पोस्ट वायरल
बीबीटी शोरूम पर फायरिंग किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट के माध्यम से हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा है, कल जो बीबीटी गुरुग्राम पर गोली चली है, वो हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई है। जतिन अहुजा को शायद बात समझ नहीं आई, तो अब अगर समझ गया तो ठीक है। नहीं तो, जो भी इसके किसी भी शोरूम पर आए, चाहे कोई एम्प्लॉई हो या कस्टमर, अपनी तैयारी करके आए। अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है। हम जिम्मेदार नहीं होंगे। भाऊ गैंग, सिंस 2020। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल पोस्ट के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2024 में पांच करोड़ रुपये की मांगी थी फिरौती
पुलिस जांच में सामने आया है कि बीबीटी शोरूम के मालिक को अक्तूबर 2024 में भाऊ गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। उस समय भाऊ गैंग की ओर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाऊ गैंग की ओर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के घटना के करीब डेढ़ साल बाद बीबीटी शोरूम पर फायरिंग की गई है।


जांच अधिकारी एएसआई दिनेश दहिया ने बताया कि फायरिंग के बाद घटनास्थल से 23 खाली खोल बरामद हुए हैं। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अक्तूबर 2024 में फिरौती मांगने मामले की भी फिर से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed