{"_id":"69fb56d5705cd480ec008e86","slug":"police-made-students-aware-against-drugs-in-schools-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87075-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को नशा के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को नशा के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त और डीसीपी मानेसर ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव से किया अवगत
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसीपी मानेसर परबीना पी के दिशा-निर्देशों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला थाना मानेसर की प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी, एएसआई ज्योति, दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 टीम और वीडियो वैन स्टाफ ने अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस टीम ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बांस हरिया में करीब 200 छात्र, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सिकंदरपुर बढ़ा में 250 छात्र और गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बामडोली में करीब 50 छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया गया और समझाया गया कि नशा किस तरह से उनके भविष्य को खराब कर सकता है। साथ ही इंटरनेट के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बच्चों को महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई, ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इसके अलावा डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे से दूर रहकर एक मजबूत और सुरक्षित समाज बनाने का संदेश दिया।