फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police complaint against Mewati singer Aslam

Gurugram News: मेवाती गायक असलम के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

Mon, 03 Jul 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police complaint against Mewati singer Aslam
बिजली विभाग एवं सरकार को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर गाली देने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। बिजली विभाग एवं सरकार को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर गाने के माध्यम से गाली देने का आरोप लगाते हुए बिजली निगम पुन्हाना के एसडीओ ने बिछोर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दी है।

बिजली निगम पुन्हाना के एसडीओ द्वारा बिछोर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मेवाती गायक असलम निवासी नवलगढ़/बिछौर द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए गाने में विद्युत विभाग एवं केन्द्र सरकार को सार्वजनिक रूप से गाली दी है। इस गैरकानूनी गतिविधि से सभी कर्मचारी बहुत नाराज हैं और प्रत्येक कर्मचारी का मनोबल गिर रहा है। इस तरह के वीडियो से सार्वजनिक तौर पर हिंसा फैलती है। बिछोर पुलिस को दी शिकायत की एक कॉपी एसडीओ (ओपी) एस/डिवीजन, डीएचवीबीएन पुन्हाना ने एसई (ओपी) सर्कल डीएचबीवीएन पलवल, डीएसपी पुन्हाना एवम एक्सईएन (ओपी) मंडल डीएचबीवीएन नूंह को भी भेजी है। बिछोर थाना प्रभारी अजय वीर भड़ाना का कहना है कि शिकायत मिल गई है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed