फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police are working to identify and arrest the accused in the firing case.

Gurugram News: फायरिंग के मामले में आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

Sun, 21 Sep 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police are working to identify and arrest the accused in the firing case.
फॉलोअप
विज्ञापन

सेक्टर-45 स्थित बिल्डर कंपनी एमएनआर के कार्यालय पर चली थीं गोलियां
सेक्टर-40 थाने की पुलिस सहित अपराध शाखा की टीमें फुटेज खंगाल रहीं

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित बिल्डर कंपनी एमएनआर के कार्यालय पर बृहस्पतिवार की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सेक्टर-40 थाने की पुलिस सहित अपराध शाखा की टीमें भी घटनास्थल के आसपास और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि फायरिंग करके बाइक से भागने वाले बदमाशों के रास्ते का पता चल सके। वहीं, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाश किस जगह से आए थे।
दो बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ 30 से अधिक गोलियां चलाई थीं। जिस समय कार्यालय पर फायरिंग हुई थी, उस समय कार्यालय में पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। गाेलियां चलते ही पांचों कर्मचारी अपना बचाव करते हुए छिप गए, जिस कारण उन्हें गोली नहीं लग पाई थी। फायरिंग के बाद पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने अपने सूत्रों और मुखबिरों को भी फायरिंग को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगा दिया है। पुलिस टीमें बदमाशों द्वारा फायरिंग से पहले की गई रेकी को लेकर भी छानबीन कर रही है। वहीं, पुलिस की छानबीन में सामने आया कि कार्यालय पर फायरिंग की वारदात से दो दिन पहले ही कार्यालय के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण बंद मिले।
विज्ञापन


एसटीएफ दीपक नांदल व गैंग के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही
बिल्डर कंपनी एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में दीपक नांदल की ओर से जिम्मेदारी लेने के बाद सेक्टर-40 थाने की पुलिस के अलावा गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी छानबीन कर रही है। 14 जुलाई को राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, 4 अगस्त को रोहित शौकीन की गोलियां मारकर हत्या करने और अब 18 सितंबर को एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग में दीपक नांदल का नाम आने से एसटीएफ दीपक व उसके गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। पिछले कुछ समय से दीपक नांदल के साथ कौनसे बदमाश जुड़े हुए हैं, इसके बारे में पुलिस टीम पता लगा रही है। अब तक पुलिस की जांच में पता चला था कि दीपक नांदल विदेश में रहकर दिल्ली-एनसीआर में अपना गैंग चला रहा है और लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। ऐसे में पुलिस छानबीन में जुटी है कि दिल्ली-एनसीआर में दीपक नांदल, सुनील सरधानिया के गैंग को कौनसे बदमाश चला रहे हैं, इन बदमाशों को हथियार कौन उपलब्ध करा रहा है या हथियार खरीदने के लिए रुपये कौन दे रहा है, पुलिस उन लोगों के बारे में भी एंगल जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के बाहर तैनात रही पुलिस टीम
एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग के बाद यहां पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। पुलिसकर्मी यहां पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है। वहीं, क्षेत्र में पुलिस की ईआरवी टीम की भी 24 घंटे गश्त बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने फायरिंग के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पुलिस टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


गहनता से जांच की जा रही : पुलिस

सेक्टर-40 थाने के निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग मामले में गहनता से हर बिंदु पर जांच की जा रही है। अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। कार्यालय के आसपास व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक व बदमाशों की पहचान हो सके। मामले में अपराध शाखा और एसटीएफ की टीमें भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed