फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PNG connection work started

Gurugram News: पीएनजी कनेक्शन का काम हुआ शुरू

Wed, 08 Oct 2025 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
PNG connection work started
सेक्टर-103 स्थित सत्या हर्मिटेज के लोगों में खुशी, चार महीने से कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पीएनजी लाइन को लेकर जब लोगों ने सख्ती दिखाई और प्रशासन से गुहार लगाई तो काम होना शुरू हो गया। द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के लोगों ने विभिन्न इलाकों में पीएनजी लाइन का काम अधूरा होने की शिकायत की थी। अब शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की ओर से पीएनजी कनेक्शन लगवाने पर काम कराना शुरू कर दिया है।

सेक्टर-103 स्थित सत्या हर्मिटेज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि बृज किशोर ने बताया कि दो साल से यहां पीएनजी लाइन डालने का काम चल रहा था। लाइन डल गई लेकिन चार महीने से कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी न किसी वजह से नहीं हो रहा था। इस समस्या पर आवाज उठाई तो काम शुरू हुआ। मंगलवार को सोसाइटी के कुछ घरों का कनेक्शन चालू हो गया है। सोसाइटी में 512 घर हैं। सभी को कनेक्शन लेना है। द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सुनील सरीन ने बताया कि जब उन्होंने व अन्य लोगों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाया तो काम शुरू हुआ है। उम्मीद है कि बाकी जगहों पर भी पीएनजी की लाइन जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed