फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PM and CM were heard in Somnath Swabhiman Parv program

Gurugram News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में पीएम और सीएम को सुना

Tue, 12 May 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
PM and CM were heard in Somnath Swabhiman Parv program
-नल्हड़ेश्वर शिव मंदिर में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नूंह। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व नल्हड़ेश्वर शिव मंदिर नूंह में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमनाथ मंदिर से देश की जनता को दिया संबोधन और कुरुक्षेत्र से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश के लोगों को दिया संबोधन दिखाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत सदैव भाईचारे, एकता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करती रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, लेकिन हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक रहा है। इतिहास में कई बार आक्रमणों का सामना करने के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अटूट आस्था और आत्मबल का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लेकर देशवासियों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव को नई शक्ति प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। इतिहास में अनेक बार आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर की आस्था कभी कमजोर नहीं हुई और पुनर्निर्माण के माध्यम से देशवासियों ने अपने सांस्कृतिक गौरव को पुन: स्थापित किया।



मंदिर परिसर में वातावरण शिव भक्तिमय:

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शनि मंदिर से नल्हड़ेश्वर मंदिर तक धार्मिक जयघोष और भक्ति संगीत के बीच निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शिव भक्ति एवं शिव गीतों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों ने धार्मिक गीतों, भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरदार जीएस मलिक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज, मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मुकेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, नगरपरिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, हसला की पूर्व चेयरमैन उषा, हेमराज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बीरपाल, रमेश मानुवास, संजय बिट्टू, दिनेश नागपाल, गंगादान सहित मंदिर समिति के सदस्य, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed