फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won a total of 21 medals in the district level Ju-Jitsu competition.

Gurugram News: जिला स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कुल 21 पदक

Sun, 19 Jul 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Players won a total of 21 medals in the district level Ju-Jitsu competition.
8वीं जिला जू-जित्सु चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दौलताबाद स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में शनिवार को 8वीं जिला जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं जू-जित्सु अकादमियों के करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते कुल 21 पदक।

अंडर-8 वर्ग के 20 किलोग्राम भार वर्ग में वेदांत (डीआईवी क्लब) ने स्वर्ण पदक तथा अजीत स्टेडियम के अथर्व ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-10 वर्ग में गुड़गांव जूडो अकादमी के वीर ने स्वर्ण पदक विजेता रहे। अंडर-12 बालक वर्ग के 32 किलोग्राम में पावर पंच के यश वर्धन स्वर्ण पदक, गुड़गांव जूडो अकादमी के संस्कार ने रजत पदक तथा अजीत स्टेडियम के आयुष ने कांस्य पदक हासिल किया। 36 किलोग्राम वर्ग में शिवांश बोधीरूर ने स्वर्ण तथा रोटरी पब्लिक स्कूल के रिवांश ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

40 किलोग्राम वर्ग में सोनम मैम अकादमी के आर्यन सिंधी स्वर्ण पदक और अथर्व रजत पदक हासिल किया। बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम में अवनी चौधरी ने स्वर्ण तथा पूर्वी ने रजत पदक जीता। 32 किलोग्राम बालिका वर्ग में काव्या जैन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 25 किलोग्राम में वीर और 40 किलोग्राम में देव ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग के 32 किलोग्राम में गुड़गांव जूडो अकादमी के आशीष चौधरी प्रथम और अजीत स्टेडियम के दीपांशु द्वितीय रहे। 36 किलोग्राम वर्ग में आकर्षित जैन ने स्वर्ण तथा अथर्व ने रजत पदक जीता। 48 किलोग्राम वर्ग में नकश कुहार प्रथम और रामनिवास द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि हरियाणा आते-पाते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। जू-जित्सु एसोसिएशन गुरुग्राम की महासचिव दीपिका मान ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अगस्त में होने वाली हरियाणा राज्य जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed