{"_id":"620e4f040354c73d7052d70f","slug":"place-sought-for-namaz-in-sector-39-gurgaon-news-noi6327311164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त से की सेक्टर-39 में नमाज के लिए मांगा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त से की सेक्टर-39 में नमाज के लिए मांगा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। खुले मेें नमाज का प्रकरण भले ही शांत हो गया हो लेकिन अब भी जगह की कमी की बात कहते हुए, जगह आवंटित कराने के लिए प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव से लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। सदस्यों ने उपायुक्त के समक्ष नमाज के लिए सेक्टर-39 में जगह उपलब्ध कराने की मांग की। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव दलबीर सिंह ने उपायुक्त को बताया कि जिनको मुस्लिम समाज का पक्ष रखने के लिए कमेटी में शामिल किया गया है, वह सभी झूठे हैं और गुरुग्राम के नहीं हैं। अधिकांश मस्जिदों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में सेक्टर-39 में स्थान निश्चित करके नमाज की अनुमति मिलनी चाहिए।
सेक्टर-39 में जगह देने की मांग
दोनों ही संगठनों के सदस्यों ने सेक्टर-39 में स्थित सामुदायिक केंद्र व पार्कों समेत कहीं पर भी दो घंटे की नमाज के लिए जगह आवंटित करने की मांग की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में अमन व शांति रहनी चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा से मौलाना अब्दुल हसीब, नितिन एडवोकेट, कमल सिंह एडवोकेट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।