{"_id":"69df775347b289bc34052938","slug":"pfti-initiates-move-to-boost-trade-with-australia-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84967-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीएफटीआई ने की ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार बढ़ाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीएफटीआई ने की ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार बढ़ाने की पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में मजबूत उपस्थिति, भारतीय उद्योगों को मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कनाडा और जापान के बाद गुरुग्राम के औद्योगिक संगठन अब ऑस्ट्रेलिया में निर्यात के अवसर बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। औद्योगिक संगठन प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रेलिया में व्यापार बढ़ाने के प्रयास शुरू किए हैं। मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में पीएफटीआई के प्रतिनिधिमंडल की एक उच्चस्तरीय बैठक मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में भारत के काउंसलर जनरल अनिश रंजन के साथ संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व पीएफटीआई के नेशनल और इंटरनेशनल अलायंसेस स्ट्रेटेजिक एडवाइजर जगत पाल सिंह ने किया।
बैठक के दौरान जगत पाल सिंह ने पीएफटीआई के विजन, कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और उद्योग जगत में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों का तथ्यात्मक प्रस्तुतीकरण किया। अनिश रंजन ने पीएफटीआई के प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग और हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पीएफटीआई विस्तृत प्रतिनिधिमंडल के साथ फिर से ऑस्ट्रेलिया आए, ताकि लक्ष्य आधारित आमने-सामने की बैठकें, रणनीतिक साझेदारियां और ठोस व्यापारिक अवसरों को आगे बढ़ाया जा सके। इस महत्वपूर्ण पहल पर पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा, कनाडा और जापान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में पीएफटीआई की उपस्थिति हमारे ग्लोबल विजन को मजबूती दे रही है। यह भारतीय उद्योगों के लिए बड़े अवसरों का संकेत है।
पीएफटीआई के डायरेक्टर जनरल एडवोकेट आरएल शर्मा ने इसके व्यावहारिक पहलू पर जोर देते हुए कहा कि अब अगला चरण स्पष्ट है, इंडस्ट्री-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट, सेक्टर-विशिष्ट मीटिंग्स और ऐसे मॉडल्स विकसित करना, जिनसे एमएसएमई सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश कर सकें। वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल, पीएफटीआई के निदेशक डॉ. अंशुल धींगरा ने कहा कि यह पहल भारतीय उद्योगों के लिए नए बाजार, टेक्नोलॉजी साझेदारी और निर्यात के बड़े अवसर खोल रही है।