{"_id":"68d44feb5819031727016ab9","slug":"petrol-pump-employee-commits-suicide-by-shooting-himself-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68170-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना के अंतर्गत फतेहपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मंगलवार की रात देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी अरविंद (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह फतेहपुर गांव के पास पेट्रोल पंप पर काम करता था और पंप के पीछे ही किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि जिस देसी कट्टे से युवक ने खुद को गोली मारी गई, वह अवैध है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर जब बिलासपुर थाने की पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और युवक का शव अंदर खून में लथपथ पड़ा हुआ था। शव के पास में ही देसी कट्टा और शराब की बोतल भी पड़ी थी। आसपास के कमरों में किराये पर रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो अरविंद का शव पड़ा था। इसके बारे में कमरे के मालिक जानकारी दी गई। कमरे के मालिक ने ही मामले में पुलिस को सूचना दी थी।
जांच अधिकारी बिरेंद्र ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है ताकि युवक की मौत मामले में सही जानकारी मिल सके। प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।