फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People's Campaign: Digvijay Chautala reached Gangwani and paid tribute to Maulana Fazruddin.

जन-जन अभियान : गंगवानी पहुंचे दिग्विजय चौटाला, मौलाना फजरूद्दीन को दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
People's Campaign: Digvijay Chautala reached Gangwani and paid tribute to Maulana Fazruddin.
पिनगवां। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के ‘जन-जन अभियान’ के तहत मंगलवार को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला नूंह के गंगवानी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना फजरूद्दीन के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने मौलाना के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे परिवार के दुख में सहभागी बनने और उन्हें ढांढस बंधाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की जनसेवा की सोच और समाज को साथ लेकर चलने की भावना से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मौलाना फजरूद्दीन का बड़ा सामाजिक परिवार उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का काम करेगा। जेजेपी का जन-जन अभियान पूरे हरियाणा में चल रहा है। नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान वे प्रदेश के 12 हजार से अधिक गांवों का दौरा करेंगे। अभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर नई ऊर्जा का संचार करना है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मेवात से उनके परिवार का पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों का उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी और शिक्षा जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए उनकी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed