{"_id":"68ffc57abcab580a6f013848","slug":"people-will-be-able-to-exercise-in-a-natural-and-peaceful-environment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70649-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्राकृतिक और शांत वातावरण में लोग कर सकेंगे कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्राकृतिक और शांत वातावरण में लोग कर सकेंगे कसरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमडीए के पार्कों में मिली ओपन जिम की सौगात
लेजर वैली, जैव विविधता और ताऊ देवीलाल पार्क में लगे फिटनेस उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) सेक्टर-29, जैव विविधता पार्क (सेक्टर-52ए) और ताऊ देवीलाल पार्क (सेक्टर-22) में आउटडोर फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) लगा दिए गए हैं। इन उपकरणों से प्राकृतिक और शांत वातावरण में लोग व्यायाम कर सकेंगे। तीनों पार्काें में विभिन्न प्रकार के 12-12 फिटनेस उपकरण लगे हैं।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास शहर के सबसे बड़े लेजर वैली पार्क, जैव विविधता पार्क और ताऊ देवीलाल पार्क हैं। जीएमडीए तीनों पार्काें को मॉडर्न बनाने के साथ लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रहा है। ऐसे में जीएमडीए ने तीनों पार्काें में ओपन जिम बनवाए हैं। जीएमडीए में मैनेजर (पार्क) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीनों पार्काें में फिटनेस उपकरण लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओपन जिम होने से लोग अपनी सुविधा अनुसार व्यायाम कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि जीएमडीए का प्रयास है कि पार्कों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।
पालम विहार निवासी मनीष यादव ने बताया कि ताऊ देवी लाल पार्क में लोगों को अभ्यास करने के लिए उपकरण उपलब्ध हो गए हैं। कि पार्क में काफी संख्या में लोग सुबह-शाम आते हैं। वजीराबाद निवासी नरेश ने बताया कि सेक्टर-52ए स्थित जैव विविधता पार्क न्यू गुरुग्राम के लोगों के लिए काफी प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पार्क में ओपन जिम होने से काफी लोगों को राहत मिली है। शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए ऐसे उपकरण जरूरी हैं। व्यायाम करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव आते हैं। तीनों पार्क काफी बड़े हैं, ऐसे में आउटडोर फिटनेस उपकरण से प्राकृतिक और शांत वातावरण में कसरत करने में मदद मिलेगी।