{"_id":"60e065128ebc3e06a72ca7f8","slug":"people-were-dancing-in-nightclubs-after-10-pm-raided-gurgaon-news-noi591278494","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ में तीन नाइट क्लबों पर पुलिस का छापा, हाथ एक भी नहीं लगा - फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ में तीन नाइट क्लबों पर पुलिस का छापा, हाथ एक भी नहीं लगा - फोटो
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ सेक्टर-29 में रात दस बजे के बाद भी चलने वाले नाइट क्लबों पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। एक के बाद एक करके तीन क्लबों पर पुलिस की टीम पहुंची। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनको देखते ही तीनों जगहों से लोग व संचालक भाग गए। पुलिस ने संचालकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ सेक्टर-29 में किंग क्लब, डायमंड क्लब व एलीट क्लब पर शुक्रवार रात दस बजे के बाद भी लोगों का डांस हो रहा था। शराब पीकर लोग झूम ही रहे थे कि अचानक एक के बाद एक करके तीनों जगहों पर पुलिस टीमों ने छापा मार दिया। पुुलिस के अनुसार, सबसे पहले टीम किंग क्लब पहुंची। यहां म्यूजिक बज रहा था। शराब पीकर नाच रहे लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए। क्लब का संचालक हरकेश भी भाग गया। उस पर मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद डायमंड क्लब पहुंची पुलिस टीम को किंग क्लब जैसा ही नजारा दिखा। यहां भी पुलिस को देख लोग व संचालक भाग गए। संचालक नितेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एलीट क्लब का रुख किया। पुलिस को देख संचालक श्यामबीर व नाच रहे लोग मौके से फरार हो गए। यहां भी पुलिस ने श्यामबीर पर मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि रात दस बजे के बाद यह तीनों नाइट क्लब चलते पाए गए हैं। तीनों जगह मामले दर्ज किए गए हैं, जांच की जा रही है।
यह कैसी मुस्तैदी, एक को भी नहीं पकड़ सके
तीन क्लबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद भी पुलिस के हाथ एक भी आरोपी के हाथ न लगने की बात शहर में किसी को भी हजम नहीं हो रही है। पुलिस को देख लोग भाग गए या उन्हें भाग जाने दिया गया, यह एक सवाल है। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी अभी तक संदिग्ध ही नजर आ रही है। अक्सर नाइट क्लबों में शहर के हाई प्रोफाइल घरों से लोग मौज-मस्ती करने आते हैं, ऐसे में इन्हें बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा, यह भी एक सवाल है।