{"_id":"66a57ecb1e31534ac90ff864","slug":"people-took-out-a-car-rally-and-demonstrated-at-the-police-commissioners-office-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35799-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोगों ने निकाली कार रैली निकाली, पुलिस आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोगों ने निकाली कार रैली निकाली, पुलिस आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत का मामला, बिल्डर को गिरफ्तार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जस्टिस फॉर मिवांश, किलर बीपीटीपी, अरेस्ट बिल्डर ... जैसे स्टीकर लगाए करीब 100 कारें सेक्टर 37 डी स्थित पार्क सेरेन सोसाइटी से निकलीं। कारें सोसाइटी से पुलिस आयुक्त के कार्यालय तक पहुंची। वहां लोगों ने बीपीटीपी बिल्डर को गिरफ्तार करने की मांग संबंधित नारे लगाए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि करीब 20 मिनट तक लोग नारे लगाते रहे, इसके बाद पुलिस आयुक्त के कार्यालय से एसीपी सुरेंद्र सिंह बाहर आए उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एकदम से पुलिस किसी को अरेस्ट नहीं कर सकती, वह नियम कायदों में बंधी है। निवासी सोसाइटी के बिल्डर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
बुधवार को बीपीटीपी पार्क सेरेन सोसाइटी में स्विमिंग पूल में डूबने से पांच वर्षीय मिवांश की मौत हो गई थी। सोसाइटी के निवासियों ने इस संबंध में सोसाइटी के बिल्डर को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों के अनुसार अप्रशिक्षित कर्मियों को नौकरी पर रखने के लिए बिल्डर प्रबंधन जिम्मेदार है। लाइफ गार्ड की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है।
मिवांश को न्याय दिलाने को लेकर सेक्टर 37 सी और 37 डी की सोसाइटियों बीपीटीपी पार्क सेरेन, पार्क जेनरेशन, पार्क स्पेशियो के साथ सेक्टर 37 डी की रामप्रस्थ सिटी, कोराना ऑप्टस, तक्षशील हाईट्स, आईएलडी सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। इसमें सबने मिवांश को न्याय दिलाने के लिए मिलकर मुहिम चलाने का फैसला लिया है।