फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   people still using plastic after ban

पाबंदी के बाद भी शहर में धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है पॉलिथिन

Tue, 17 Sep 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
people still using plastic after ban
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से शहर में पॉलिथीन और प्लास्टिक की वस्तुओं को प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई हुई है और प्रशासन की ओर से प्रत्येक दिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में हर जगह धड़ल्ले से प्लास्टिक और पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। शहर के हर बड़ी दुकान व छोटी से छोटी रेहड़ी-पटरी वालों पॉलिथीन बेच रहे हैं। वहीं निगम की ओर से रोकथाम के लिए टीमों का गठन भी किया गया है, लेकिन शहर में पॉलिथीन पर रोक नहीं लग पा रही है। निगम की टीमें भी सिर्फ खानापूर्ति करते हुए चालान काटने की कार्रवाई तक ही सीमित है। शहर में कहां-कहां पॉलिथिन धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है, इसका जायजा लिया अमर उजाला टीम ने। पेश है लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन

गुरुद्वारा के सामने सब्जी मंडी
शहर में गुरुद्वारा के सामने सब्जी मंडी में पॉलिथीन का प्रयोग बड़े ही धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। यहां मंडी के बाहर फलों की रेहड़ियां लगा रहे रेहड़ी संचालक सभी को पॉलिथीन में फल डाल कर दे रहे हैं। सब्जी मंडी में भी भारी मात्रा में प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। यहां हर दुकानदार के पास करीब चार-पांच किलो पॉलिथीन लेकर बैठे हैं। पूछने पर बताया कि ग्राहक जब सामान लेने के लिए थैला नहीं लाते तो उनको पॉलिथीन में ही सामान देना पड़ता है।
विज्ञापन

सदर बाजार
सदर बाजार में पॉलिथीन की बिक्री खूब हो रही है। थोक विक्रेता भी यहां पॉलिथीन को किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। वहीं बाजार में प्लास्टिक के बने दोना-प्लेट और गिलास की बिक्री भी खूब हो रही है। प्लास्टिक की वस्तुओं के बने दोना-प्लेट को सदर बाजार में दुकानों के सामने सजाकर बेचा जा रहा है। जिन पर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमें, फिर भी कार्रवाई नहीं
नगर निगम की ओर से पॉलिथीन की रोकथाम के लिए चार टीमों का गठन किया हुआ है। ये चारों टीमें निगम क्षेत्र के चारों जोन में पॉलिथीन और प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग करने वालों पर चालान करने की कार्रवाई करते हैं। लेकिन इसके बावजूद टीमें यहां कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
-निगम कार्यालय में भी प्लास्टिक की बोतल..
नगर निगम की ओर से एक तरफ जहां शहर में प्लास्टिक की बोतलों के प्रयोग पर पाबंदी लगाई हुई वहीं दूसरी तरफ निगम खुद नियम बेमानी कर रहा है। निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय की कैंटिन के अलावा निगम अधिकारी भी प्लास्टिक की पानी की बोतलों का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि सरकार के निर्देशों अनुसार सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग नहीं कर सकते।

प्लास्टिक और पॉलिथीन की रोकथाम के लिए चार टीमों का जिम्मेवारी सौंपी गई है। टीमें लगातार रोकथाम के लिए चालान करने के साथ-साथ लोगों को इसको लेकर जागरूक भी कर रही है।
- कुलदीप सिंह, नोडल अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed