फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   people of sector 45 facing water crisis

Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे सेक्टर 45 के लोग

Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
people of sector 45 facing water crisis
जीएमडीए के अधिकारियों से टैंकर उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 45 के निवासी इन दिनों जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों ने जीएमडीए के अधिकारियों से टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर सेक्टर में बढ़ी हुई आबादी के लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से टैंकर ही भिजवाइए। सेक्टर में बूस्टिंग स्टेशन पर अंडरग्राउंड टैंक पिछले 2 साल से बनकर तैयार है। मगर इसे जोड़ा नहीं जा रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने बताया कि पिछले दिनों यूजी टैंक को जोड़ने के लाइन भी बिछा दी गई है। इस 4 फीट की दूरी को पाइप लाइन से जोड़ना है मगर जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारी एक दूसरे का मामला बताकर टाल रहे हैं। लोगों को जल संकट के कारण प्राइवेट टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। टैंकरों के पानी की शुद्धता नहीं होती। यह पता नहीं होता कि पानी कहा से आ रहा है। इस कारण लोगों ने जीएमडीए से मांग की है कि वे पानी की कमी की पूर्ति के लिए टैंकर उपलब्ध कराए। सेक्टर 45 में 12 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और 2500 प्लॉट वाले घर हैं। करीब 12000 की आबादी इस सेक्टर में रहती है। पिछले सालों के दौरान इलाके की आबादी काफी बढ़ी है मगर जलापूर्ति पुराने सिस्टम से ही हो रही है। सेक्टर के बहुत सारे घरों में बमुश्किल 10 से 20 मिनट पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed