फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People got relief from the rain and cold wind.

Gurugram News: बारिश और ठंडी हवा से लोगों को मिली राहत

Fri, 16 Oct 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
People got relief from the rain and cold wind.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम साइबर सिटी गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर को हुई झमाझम बारिश और शाम को चली ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही उमस के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन इस बारिश के बाद मौसम बेहद सुहाना और खुशनुमा हो गया है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।



बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से पारा और नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन



सोहना में बिजली के खंभे और पेड़ गिरे
सोहना। तेज बारिश और तूफान ने कस्बे में भारी तबाही मचाई। इससे सड़कें जलमग्न हो गईं और बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफानी बारिश इतनी तेज थी कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। लोगों को अपने घरों में लाइटें जलाकर काम करना पड़ा। बारिश के पानी से अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर छतों से टीन की चादरें उड़कर सड़कों पर गिर गईं। दर्जनों पेड़ गिरने से यातायात भी लंबे समय तक बाधित रहा, हालांकि बाद में उन्हें हटा दिया गया। बिजली विभाग के जेई सुमित गर्ग ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed