{"_id":"613f8b5a8ebc3e8487788fc2","slug":"people-get-furious-if-those-who-do-not-register-are-refused-to-be-vaccinated-gurgaon-news-noi60435858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण वालों को टीका लगने से किया इनकार तो भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण वालों को टीका लगने से किया इनकार तो भड़के लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण के महाअभियान के पहले ही दिन शासकीय केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी तो अनुमान से भी ज्यादा लोगों के आने पर व्यापक तौर पर अव्यवस्था भी देखने को मिली। वहीं, भीड़ को देखते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बिना पंजीकरण वालों को वापस जाने के लिए बोला गया तो लोग भड़क गए। इस दौरान बेकाबू भीड़ को समझाने में पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों के पसीने छूट गए।
टीका लगवाने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पहुंची, जहां करीब 100 मीटर लंबी कतार में हजारों लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ उस वक्त बेकाबू होने लगी जब स्वास्थ्यकर्मियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सिर्फ उन्हीं लोगों के टीकाकरण की बात कही, जिनका पूर्व में पंजीकरण हुआ है। हालात बिगड़ते देख लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आए लेकिन लोग हर हाल में टीकाकरण के लिए अड़े रहे। बिना पंजीकरण के टीकाकरण न किए जाने की सूचना मिलते ही कतार में पीछे खड़े लोग आगे आकर स्वास्थ्यकर्मियों से उलझने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से समझाया।
बारिश में भी कतार में लगे रहे लोग
वहीं बिना पंजीकरण के आए लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने समझाया और अगले दिन आने की सलाह दी। इसी बीच दोपहर बाद बारिश शुरू होने पर कतार में खड़े लोगों की समस्या और बढ़ गई। बावजूद इसके टीका लगवाने के लिए लोग बारिश में भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं जिनका पंजीकरण नहीं हुआ था, उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। व्यापक स्तर पर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए सोमवार से जिले में टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत तीन दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर भी उमड़ा जनसैलाब
इसके अलावा सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक, फाजिलपुर, बादशाहपुर, मानेसर, चौमा, समेत अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण के लिए जनसैलाब उमड़ा। इसमें से अधिकांश लोग टीके की पहली डोज लगवाने के लिए शासकीय केंद्रों पर पहुंचे थे। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दोपहर 1:54 बजे तक 1009 लोगों को टीके की पहली व 1011 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी थी। वहीं, 1 हजार से ज्यादा लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
लोगों से बातचीत
सुबह ही टीकाकरण के लिए आ गए थे। टीका लगवाने के चक्कर में ड्यूटी पर भी नहीं गए। पता नहीं टीका लग भी पाएगा या नहीं।
- मोहम्मद शमशेर, निवासी शक्ति पार्क
सुबह 7 बजे ही टीका लगवाने के लिए आ गए थे। दोपहर के 2 बज रहे हैं अभी तक टीका नहीं लग पाया है। अब कह रहे हैं कि सिर्फ पंजीकरण कराने वालों को ही टीका लगेगा।
- श्री प्रकाश, निवासी कादीपुर
तीन घंटे से कतार में खड़ा हूं, पंजीकरण कर नहीं पाया हूं और अब कह रहे हैं कि सिर्फ पंजीकरण करने वालों को ही टीका लगाया जाएगा।
- अंकित दूबे, निवासी न्यू कॉलोनी
अभियान चल रहा था इसलिए सुबह 7 बजे ही हम यहां आ गए थे लेकिन पहले से पंजीकरण नहीं करवाया है। लग नहीं रहा है कि टीका लग पाएगा।
- मंजू, निवासी बसई