फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are troubled due to dirty water flowing on the road

Gurugram News: सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान

Mon, 01 Jun 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to dirty water flowing on the road
आईएमटी सेक्टर आठ में जमा गंदा पानी। संवाद मानेसर वाली खबर के लिए
मानेसर। सेक्टर-3 और बांसगांव चौक पर नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बास गांव चौक पर भी पिछले कई दिन से नाले का पानी सड़क पर जमा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि नालों से निकलने वाले पानी के कारण आसपास बदबू फैल रही है, जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गर्मी के मौसम में बदबू और अधिक बढ़ जाने से लोगों का वहां रुकना भी मुश्किल हो जाता है। बासगांव में सड़क पर नाले का पानी जमा होने से सड़कें भी खराब होने लग रही हैं। लोगों ने विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि सड़कों पर गंदा पानी बहने से राहत मिल सके और क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed