फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are troubled by the jam at AIT Chowk

Gurugram News: एआईटी चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान

Mon, 11 Aug 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the jam at AIT Chowk
- जीएमडीए की चौक पर अंडरपास बनाने की योजना ठंडे बस्ते में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित एआईटी चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। चौक पर रोजना सुबह-शाम चौक लंबा जाम लगता है। जाम दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की योजना फाइलों में चल रही है। एनएच-48 स्थित शंकर चौक से सेक्टर 56 तक गोल्फ कोर्स रोड सिग्नल फ्री है। इसके लिए कई जगहों पर अंडरपास का प्रावधान किया गया है। हालांकि सेक्टर 55 स्थित एआईटी चौक पर गोल चक्कर है। पहले यहां पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं था। पुलिस विभाग ने वाहनों को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की थी, जिस पर जीएमडीए ने चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगवा दिया था। इसके बाद भी चौक पर सुबह-शाम वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है।
18 फरवरी को शहरी निकाय विभाग के प्रधान सलाहकार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में डीसीपी (यातायात) ने बताया था कि एआईटी चौक (सेक्टर 53/54 व 55/56) पर नए ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद यातायात की स्थिति खराब हो गई है। इसके बाद जीएमडीए ने गोल चक्कर हटाने की योजना के साथ अंडरपास निर्माण की योजना तैयार की थी। हालांकि अभी चौक से गोल चक्कर को नहीं हटाया गया। दूसरा अंडरपास निर्माण को लेकर कार्रवाई भी सुस्त तरीके से चल रही है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि गोल चक्कर में पीक ऑवर्स में वाहनों का दबाव अधिक हो जाता है। उनका कहना है कि कॉरिडोर सिग्नल फ्री है और एसपीआर की ओर जाने वाले सीधे वाहन आकर एआईटी चौक पर रुकते हैं।
विज्ञापन

सनसिटी के पूर्व महासचिव वीएमके सिंह ने कहा कि सोसाइटी से निकलते ही जाम से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चौक पर यातायात लाइट होने के कारण गोल चक्कर को हटा देना चाहिए, जिससे वाहन सीधे निकल सके। उनका कहना है कि चौक के जाम को दूर करने के लिए अंडरपास निर्माण होना चाहिए। सेक्टर 55 निवासी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि चौक पर अब जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जीएमडीए को इस पर तत्काल कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed