{"_id":"69a1ea12ff0e900e7a079ec8","slug":"people-are-troubled-by-the-dilapidated-road-of-khoh-village-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80929-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर के खोह गांव की जर्जर सड़क से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर के खोह गांव की जर्जर सड़क से लोग परेशान
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के खोह गांव से आईएमटी की ओर जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो की वजह से लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। इससे कीचड़ फैल गया है और सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। इस रास्ते से हर दिन गांव के लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे और आईएमटी में काम करने वाले कर्मचारी आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। खोह गांव के निवासी राहुल यादव ने बताया कि कई बार इस समस्या की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीण सतबीर ने बताया कि पिछले कई महीनों से सड़क की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर निगम की ओर से सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं देता। लोगों को रोज गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।