{"_id":"6a19a380d205c42a5a0c8faf","slug":"patrolling-will-be-increased-to-prevent-theft-and-snatching-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89646-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी गश्त
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने अपराध समीक्षा बैठक में दिया आदेश
मानेसर। पुलिस उपायुक्त करण गोयल की अध्यक्षता में गुरुग्राम पश्चिम जोन में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक अहम अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।
बैठक के दौरान लंबित मामलों और क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और किसी भी मामले को बेवजह लंबित न रखा जाए। तय समय के भीतर शिकायतों का समाधान करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले समय में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया है।
बैठक में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों को बेल जंपर्स और उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए और व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं को समझकर उनका जल्द समाधान किया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य चौराहों, डार्क स्पॉट और संकरी गलियों में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।