फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patients in hospitals increase, two doctors will be posted in the emergency ward

Gurugram News: अस्पतालों में बढ़े मरीज, आपातकालीन वार्ड में तैनात होंगे दो डॉक्टर

Thu, 28 May 2026 03:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Patients in hospitals increase, two doctors will be posted in the emergency ward
निरीक्षण में खामियां सामने आने के बाद सुविधाओं को सुधारने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आपातकालीन वार्ड में दो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया है।
भीषण गर्मी के कारण अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में ओपीडी और आपातकालीन दोनों विभागों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2,500 से 3,000 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्का व पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी है। मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी जारी
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य निदेशक के निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुविधाओं में सुधार करना शुरू कर दिया है। ओपीडी और आपातकालीन वार्ड में मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। कई मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा था। अब अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जरूरी दवाइयों, ग्लूकोज, ओआरएस और बेड की व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और परिजनों के लिए पेयजल और पंखों की अतिरिक्त व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन वार्ड में दो अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति करने के आदेश जारी किए गए हैं। -डाॅ. ब्रह्म दीप,निदेशक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article