{"_id":"6b09d1084102c05b2b0d0574","slug":"pataudi-tops-in-rte-verification-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108588-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरटीई सत्यापन में पटौदी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरटीई सत्यापन में पटौदी अव्वल
विज्ञापन
पीएम श्री गर्वमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल। फाइल फोटो
आरटीई दाखिलों के वेरिफिकेशन में फतेहाबाद अव्वल, फरीदाबाद फिसड्डी
- गुरुग्राम में 87.75 प्रतिशत दाखिलों का सत्यापन पूरा, अधूरा डाटा अपडेट करने के लिए स्कूलों को सात दिन का मौका
स्वरांजलि
गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों की एडमिशन ट्रैकिंग में हरियाणा की प्रगति 86.56 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रदेश में कुल 21,752 आवंटित विद्यार्थियों में से 18,829 का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, जबकि 2,923 का डाटा लंबित है। जिला स्तर पर फतेहाबाद 99.51 प्रतिशत प्रगति के साथ पहले स्थान पर है, जबकि फरीदाबाद 60.50 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है। गुरुग्राम में कुल 808 विद्यार्थियों में से 709 का सत्यापन पूरा हुआ है। यहां प्रगति 87.75 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मौलिक शिक्षा निदेशालय ने अधूरे दाखिलों का डाटा अपडेट करने के लिए 26 नवंबर से तीन दिसंबर तक पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। निदेशालय के अनुसार, विद्यालय स्तर पर एडमिशन ट्रैकिंग पोर्टल पर दाखिलों का स्टेटस अधूरा होने के कारण पहले चरण की प्रगति रिपोर्ट शत-प्रतिशत पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सभी जिला अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों से संपर्क कर निर्धारित समय में डाटा अपडेट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों के दाखिले की जानकारी और स्टेटस अपडेट करना होगा।
पटौदी ब्लॉक ने पूरा किया लक्ष्य-
गुरुग्राम जिले के ब्लॉकवार आंकड़ों में पटौदी ने 100 प्रतिशत प्रगति के साथ लक्ष्य पूरा कर लिया है। यहां आवंटित सभी 132 विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन हो चुका है। फर्रुखनगर में 86 में से 85 विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ है और प्रगति 98.84 प्रतिशत रही। सोहना में 151 में से 137 विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन पूरा हुआ, जबकि 14 का डाटा लंबित है। यहां प्रगति 90.73 प्रतिशत दर्ज की गई। गुरुग्राम ब्लॉक में 439 आवंटित विद्यार्थियों में से 355 का सत्यापन हुआ है। यहां 84 विद्यार्थियों का डाटा लंबित है और प्रगति 80.87 प्रतिशत रही। जिले में कुल 99 विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन बाकी है। निदेशालय ने तय समय में प्रक्रिया पूरी कर पहले चरण की रिपोर्ट अपडेट करने को कहा है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में आरटीई दाखिलों के वेरिफिकेशन की स्थिति-
ब्लॉक कुल आवंटित वेरिफाइड लंबित प्रगति
फर्रुखनगर 86 85 1 98.84%
गुरुग्राम 439 355 84 80.87%
पटौदी 132 132 0 100%
सोहना 151 137 14 90.73%
कुल 808 709 99 87.75%