फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   passport formation process started in college

कॉलेजों में शुरू हुई पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया

Mon, 24 Aug 2020 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
passport formation process started in college
गुरुग्राम। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के पासपोर्ट बनने का कार्य शुरू हो गया है। पासपोर्ट के लिए चंडीगढ़ कार्यालय से ही कॉलेजों को हर रोज 20 छात्रों के नाम भेजे जा रहे हैं। इसके आधार पर ही छात्रों को कॉलेज बुलाकर पासपोर्ट एप्लिकेशन फार्म भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि छात्रों के पासपोर्ट बनने का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब चंडीगढ़ से हर रोज बीस छात्रों के नाम भेजे जा रहे हैं। नामित छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दस्तावेजों के साथ कॉलेज में बुलाया जा रहा है। अब तक कॉलेज में 25 छात्रों का फार्म भरवाया जा चुका है। सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय में अंतिम वर्ष में तकरीबन 900 छात्र हैं। गौरतलब है कि पासपोर्ट बनवाने का कार्य मुफ्त में किया जा रहा है। पासपोर्ट बनने का बजट कॉलेजों को जारी कर दिया गया है। सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पासपोर्ट कार्य इंचार्ज मान्या ने बताया कि कॉलेज में 1482 छात्रों ने रुचि दिखाई है। सूची बनाकर विभाग को भेज दी गई है। अभी तक राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रों के पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed