Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers in the district will have access to e-bus services on 21 routes.

Gurugram News: जिले में 21 रूटों पर यात्रियों को मिलेंगी ई-बसों की सुविधा

Thu, 26 Nov 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Passengers in the district will have access to e-bus services on 21 routes.
जीएमसीबीएल डिपो में खड़ी ई-बसें। फोटो- संवाद
आठ रूटों पर बसों को किया जा रहा संचालन, 13 रूटों को किया तय
विज्ञापन

सेक्टर-48 में डिपो में ई-बसों का शुभांरभ कार्यक्रम हुआ स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में यात्रियों को कुल 21 रूटों पर ई-बसों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। जीएमसीबीएल प्रबंधन वर्तमान में आठ रूटों पर ई-बसों का संचालन कर रहा है। इसके अतिरिक्त, शहर में 13 अन्य रूटों को भी तय किया गया है, जिन पर जल्द ही ई-बसों का संचालन शुरू होगा।
सभी रूटों पर ई-बसें चलने से गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी। इससे यात्रियों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए ऑटो या कैब बुक नहीं करने पड़ेंगे। जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 डिपो में 75 बसों का पंजीकरण हो चुका है। पहले चरण में इस डिपो को कुल 100 ई-बसें प्राप्त होंगी। सेक्टर-48 में 27 नवंबर को आयोजित होने वाला जीएमसीबीएल के बस डिपो और ई-बसों का शुभारंभ कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जल्द ही सेक्टर-48 में बने बस डिपो व ई-बसों के शुभारंभ संबंधी कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

जल्द शुरू होने वाले 13 ई-बस रूट
वर्तमान में आठ रूटों पर ई-बसें सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। वहीं, जल्द 13 और रूटों पर भी ई-बसें चलाई जाएंगी। रूट 320 पर महावीर चौक से एंबियंस मॉल, रूट 321 पर डूंडाहोड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो, रूट 322 पर धनकोट से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, रूट 323 पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से ढाणा मोड़, रूट 324 पर बीपीटीपी सेक्टर-37डी से सेक्टर-58, रूट 325 पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक ई-बसें चलाई जाएंगी। रूट 326 पर राम मंदिर पालम विहार से सेक्टर-58 तक, रूट 327 पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से डूंडाहेड़ा तक, रूट 328 पर महावीर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, रूट 329 पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से कांकरोला/भांगरोला गांव तक, रूट 330 पर महावीर चौक से वजीराबाद टी-पॉइंट तक, रूट 112 पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन तक और रूट 127 पर मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-107 तक ई-बसें शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रदेश के मुख्यमंत्री के व्यस्त शेड्यूल के चलते बस डिपो व ई-बसों का शुभारंभ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है। कई रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा चुका है, जिसमें सवारियां सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। - नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article