फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passenger trains reduced in number of passengers on the first day

पैसेंजर ट्रेनों में पहले दिन कम रही यात्रियों की संख्या

Mon, 05 Apr 2021 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains reduced in number of passengers on the first day
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन के एक साल 15 दिनों के बाद सोमवार को दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर 3 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों का पहले से संचालन हो रहा है। हालांकि सोमवार से शुरू हुई पैसेंजर ट्रेनों में पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही, वहीं बिना मास्क वालों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

दोपहर 12.42 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची पैसेंजर ट्रेन में 20 से 25 सवारियां ही दिल्ली के लिए रवाना हुई, वहीं लगभग 30 सवारियां गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर उतरीं। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टाफ का कहना है कि आगामी एक-दो दिनों में लोगों को पैसेंजर ट्रेनों के चलने की जानकारी होने के बाद सवारियों की संख्या बढ़ेगी। सोमवार को ट्रेन नंबर 04433 दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे चलकर 8.05 बजे पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वापसी में ट्रेन संख्या 04434 बनकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सुबह 11.35 बजे चलकर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर 12.42 बजे पहुंची। स्पेशल ट्रेन संख्या 04470 दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.15 बजे चलकर 2.46 बजे पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचनी थी, लेकिन 13 मिनट लेट 2.59 बजे पहुंची। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04469 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से कल मंगलवार को सुबह 5.30 बजे चलकर 6.47 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं स्पेशल ट्रेन संख्या 04436 मेरठ से सुबह 6.45 बजे चलकर गुरुग्राम सुबह 10.22 बजे पहुंची। स्पेशल ट्रेन संख्या 04435 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सायं 3 बजे चलकर 4.09 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर लिया जा रहा है। जिसमें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरह जाने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित 30 रुपये किराया है। वहीं रेवाड़ी की तरफ बसई-धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली आदि रेलवे स्टेशन के लिए 30 रुपये है, वहीं रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के लिए 35 रुपये तय किया गया है, जबकि कोरोना काल से पहले पैसेंजर ट्रेनों में गुरुग्राम से दिल्ली तक सिर्फ 10 रुपये किराया लगता था। वहीं गुरुग्राम से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तक 15 रुपये किराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों पर बरती जा रही सख्ती
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन में बिना मास्क पहने यात्रियों पर सख्ती बरती जा रही है और उनके चालान काटे जा रहे हैं। सोमवार को भी आरपीएफ और जीआरपी के जवान बिना मास्क वाले लोगों को टोकते दिखाई दिए। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में गेट पर यात्रियों को कोविड-19 के नियमों के बारे में जागरूक कर रहे थे। वहीं बिना मास्क वाले काफी यात्रियों के 500-500 रुपये के चालान भी काटे गए। जीआरपी के जवान बाबू लाल और रविंद्र सिंह का कहना था कि कोविड-19 के नियमों के बारे में यहां आने वाले यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed