{"_id":"61eee517dabaef075e38d0c5","slug":"parking-of-metro-stations-will-be-closed-from-6-o-clock-today-gurgaon-news-noi6286615101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 6 बजे से बंद रहेंगी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 6 बजे से बंद रहेंगी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मेट्रो ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गणतंत्र दिवस का शेड्यूल जारी किया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर सभी मेट्रो स्टेशनों पर 25 जनवरी सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक पार्किंग बंद रखी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली रूट पर बुधवार को मेट्रो सेवाओं में आंशिक कटौती की है। येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर, इफको चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर, अर्जनगढ़ सहित अन्य स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होगी।
डीएमआरसी ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि यह सभी उपाय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों के तहत किए गए हैं। डीएमआरसी के बयान के अनुसार केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर प्रवेश-निकासी बुधवार 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का इस्तेमाल सिर्फ लाइन-2 और लाइन-6 के यात्रियों के इंटरएक्सेंज के लिए किया जा सकेगा। 26 जनवीर को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा डीएमआरसी ने कहा कि 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से सायं 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। इस अवधि में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों को लाइन-2 से लाइन-6 (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह) और लाइन-6 से लाइन-2 (राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट) के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा दी जाएगी और सायं 6.30 बजे से इन मेट्रो स्टेशन पर फिर से सेवाएं बहाल हो जाएंगी।