फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parent-teacher meetings will be held in colleges also, the system will be implemented from the new session.

Gurugram News: कॉलेजों में भी होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था

Sun, 31 May 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Parent-teacher meetings will be held in colleges also, the system will be implemented from the new session.
विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति और समस्याओं पर अभिभावकों से होगा सीधा संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में अब स्कूलों की तर्ज पर अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही कॉलेजों में नियमित रूप से पीटीएम आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार पर चर्चा होगी। विभाग का मानना है कि कॉलेज स्तर पर भी अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रदर्शन में सुधार आएगा।


पीटीएम के दौरान शिक्षक सीधे अभिभावकों से संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कॉलेज अपने स्तर पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेंगें। जानकारी के अनुसार कई कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 60 प्रतिशत के आसपास रहती है। इसके अलावा कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कारण नियमित रूप से कॉलेज नही पहुंचते हैं। नया सत्र शुरू होने के बाद गुरुग्राम के कॉलेजों में पहली पीटीएम आयोजित की जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी, पढ़ाई में सुधार होगा और अभिभावकों का कॉलेजों से जुड़ाव भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed