फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Paperwork alone will not suffice for pollution control: Rao

प्रदूषण नियंत्रण के लिए कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी : राव

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Paperwork alone will not suffice for pollution control: Rao
ग्रैप लागू होने से पहले जमीन पर दिखें प्रदूषण नियंत्रण के उपाय
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने से पहले ही प्रदूषण रोकने के उपाय धरातल पर नजर आने चाहिए। मंत्री ने बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अधिकारियों को नियमित निगरानी और कार्रवाई की साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने निर्माण स्थलों, रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट, सड़कों की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और बल्क वेस्ट जनरेटर की निगरानी सख्त करने को कहा। उन्होंने एनसीआर के शहरों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


साप्ताहिक रिपोर्ट से होगी कार्रवाई की समीक्षा

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की नियमित समीक्षा जरूरी है। एचएसपीसीबी के अधिकारी हर सप्ताह कार्रवाई और उसकी प्रगति की रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार नगर निगमों और जीएमडीए को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभागों के बीच बने बेहतर समन्वय

मंत्री ने निर्माण स्थलों और आरएमसी प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़कों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने अलग-अलग प्रदूषण स्तरों और श्रेणियों के तहत विभिन्न स्थानों से नमूने लेने, एसटीपी की नियमित जांच करने और बल्क वेस्ट जनरेटर से अधिक से अधिक नमूने लेकर उनकी जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed