फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   panch samiti ex-chairman hoshiyar singh vandalized toll plaza in gurugram

Gurugram: पंच समिति के पूर्व अध्यक्ष ने टोल प्लाजा में की तोड़फोड़, गाड़ी पास होने में देरी पर भड़के, VIDEO

Thu, 10 Nov 2022 02:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

टोल प्लाजा हेड विनीत का कहना है कि, इससे हमारे कर्मचारियों को खतरा पैदा हो गया है। कोई भी ऐसी असुरक्षित जगह पर काम करने के लिए तैयार नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब उसने इस तरह की गुंडागर्दी की है, हमने पहले भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
panch samiti ex-chairman hoshiyar singh vandalized toll plaza in gurugram
गुरुग्राम में खेरकी दौला टोल प्लाजा में तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरुग्राम में पंच समिति के पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी पास होने में देरी से नाराज पूर्व अध्यक्ष ने बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में कुछ कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि समिति के पूर्व अध्यक्ष पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत खेरकी दौला थाने में दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बेसबॉल बैट से बूथ के शीशे तोड़े
जानकारी के मुताबिक, पंच समिति के पूर्व अध्यक्ष राव होशियार सिंह बुधवार रात करीब 10 बजे खेरकी दौला टोल प्लाजा पर कार लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक गाड़ी उनकी कार के आगे खड़ी थी। उसे निकलने में देर हो रही थी। आरोप है कि इस पर होशियार सिंह बेस बॉल बैट लेकर कार से नीचे उतरे और NHAI की सरकारी सम्पत्ति में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बेस बॉल बैट से बूथ के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 बूथ क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
आरोप है कि समिति पूर्व उपाध्यक्ष ने इस दौरान कुछ कर्मचारियों से अभद्रता की और उन्हें भी चोट पहुंचाई। किसी तरह से कर्मचारी खुद को बचा सके। इस हंगामे में करीब 10 बूथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है। यह पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इसमें आरोपी होशियार सिंह बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। 



कर्मचारी बोले-पहले भी कर चुके हैं ऐसी गुंडागर्दी
टोल प्लाजा हेड विनीत का कहना है कि, इससे हमारे कर्मचारियों को खतरा पैदा हो गया है। कोई भी ऐसी असुरक्षित जगह पर काम करने के लिए तैयार नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब उसने इस तरह की गुंडागर्दी की है, हमने पहले भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें जांच चल रही है और उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। पुलिस की कार्रवाई से हमें ऐसी स्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed