Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 50 vehicles were checked at the Delhi border.

Gurugram News: 50 से ज्यादा वाहनों की हुई दिल्ली बॉर्डर पर जांच

Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Over 50 vehicles were checked at the Delhi border.
बीएस-तीन के पांच वाहनों को बॉर्डर से यातायात पुलिस ने लौटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। किसी भी प्रतिबंधित वाहन को शनिवार को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया। शुक्रवार रात 12 बजे से ही यातायात पुलिस ने सरहौल बॉर्डर, द्वारका एक्सप्रेस-वे और खेड़कीदौला टोल पर नाके लगाकर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। सभी ट्रांसपोर्टर को इसके बारे में पहले से ही सूचना भी दे दी गई थी।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन (सीएक्यूएम) की ओर से बीएस-तीन वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। हालांकि, इसमें बीएस-चार श्रेणी के सिर्फ निजी वाहनों को 31 अक्तूबर 2026 तक के लिए छूट दी हुई है। एंबुलेंस वाहन पर किसी भी तरह की रोक नहीं है। यातायात पुलिस गुरुग्राम, दिल्ली पुलिस, आरटीए व अन्य विभागों ने मिलकर शनिवार से वाहनों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार शाम छह बजे तक 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीएस-तीन श्रेणी के पांच वाहन मिले। इन वाहन चालकों को नियम की जानकारी देकर उनके वाहनों को वापस कर दिया गया। यातायात पुलिस की तरफ से जिन-जिन वाहनों की जांच की जा रही है उन सभी का रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है। यातायात पुलिस वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
यातायात पुलिस अन्य विभागों के साथ मिलकर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। प्रतिबंधित वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। - डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed