{"_id":"6aa04b9023659e57660b8087","slug":"out-of-control-bus-mounts-divider-and-hits-pole-passengers-safe-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100459-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकराई, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकराई, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रही थी सवारियों से भरी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार निजी बस मंगलवार सुबह ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से जा टकराई गई। बस के टकराने के बाद बिजली का खंभा टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। बस गुरुग्राम से फरीदाबाद की तरफ जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। बिजली का खंभा सड़क पर गिरने और बस के डिवाइडर पर फंसे होने के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और टूटे हुए बिजली के खंभे को सड़क के बीच से हटाया।