फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orientation program organized in Dronacharya Government College

Gurugram News: द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 06 Aug 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Orientation program organized in Dronacharya Government College
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराना था। आयोजन में कॉलेज के प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने महाविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों, नियमों एवं अनुशासन संबंधी जानकारी दी । उन्होंने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को बहुत ही आत्मीयता और सहज भाव से संबोधित किया। साथ ही विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय उनकी पढ़ाई को लेकर बहुत सजग है। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय के विविध पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन

माता-पिता ने जो सपने सजाए हैं, विद्यार्थी कठिन मेहनत कर करें पूरा : डॉ. गीतिका

गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ सत्र 2025-26 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय साल्हाहेड़ी एवं नूंह जिले की जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतिका मुख्य अतिथि रही। डॉ. गीतिका ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को गर्व होना चाहिए कि उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी विद्यार्थियों के माता-पिता ने उनके लिए सपने सजाए हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतिदिन स्वयं के विकास के लिए कार्य करना पड़ेगा। मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना है। अनुशासन का पालन करना है। इस अवसर पर डॉ. ललिता एवं डॉ. अंजना ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article