{"_id":"659da352f2529fc8ac0bb848","slug":"order-to-stop-debris-dumping-near-gurugram-border-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23073-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम बाॅर्डर के पास मलबा डंपिंग रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम बाॅर्डर के पास मलबा डंपिंग रोकने के आदेश
विज्ञापन
एंबीयंस लगून, डीएलएफ फेज -तीन और सेक्टर 24 के लोगों ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश से दिल्ली बार्डर के पास की सोसाइटियों के निवासियों ने राहत की सांस ली है। एंबीयंस मॉल के सामने राजोकरी के वन क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से काफी मात्रा में मलबा और कूड़ा डंप किया जा रहा था। लकड़ी और कूड़ा जलाए जाने संबंधित शिकायतें भी आई थीं। गुरुग्राम के एंबीयंस लगून अपार्टमेंट, डीएलएफ फेज तीन समेत दिल्ली के आवासीय क्षेत्रों के लोगों ने भी दिल्ली सरकार के ग्रीन दिल्ली एप, ट्री हेल्प लाइन और वन अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की थी।
एंबीयंस लगून अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय लाल माथुर ने बताया कि लोगों की शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने राजोकरी के वन क्षेत्र में मलबा डंप किए जाने पर रोक लगा दी है। वहां मलबा डाले जाने और आग लगने के कारण सोसाइटियों के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। हालांकि यह इस मामले की शुरुआती सुनवाई है मगर मलबा डंपिंग पर रोक से काफी राहत मिलेगी।