{"_id":"6103f5c08ebc3e587e4bfdbb","slug":"opportunity-app-is-not-being-able-to-set-examinations-of-students-gurgaon-news-noi5965407124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसर एप नहीं हो पा रही छात्रों की सेट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसर एप नहीं हो पा रही छात्रों की सेट परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा की छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं (सेट) अवसर एप पर ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। जिसमें पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं हो चुुकी हैं, जबकि पांचवीं व छठी कक्षा की परीक्षाएं शुक्रवार को खत्म हुई हैं। लेकिन तकनीकी कारणों से अवसर एप नहीं चलने के कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे में बच्चों के अभिभावक बार-बार शिक्षकों के मोबाइल पर कॉल करके अवसर एप शुरू होने के बारे में जानकारी ले रहे हैं, ताकि उनके बच्चे परीक्षा दे सकें। गत दिवस भी अवसर एप नहीं चलने से परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। इसके बारे में जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा निदेशालय को अवगत करा दिया था। ऐसे में अब शिक्षा निदेशालय की ओर से ही दिशा-निर्देश जारी होंगे कि छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित करानी हैं या नहीं।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अवसर एप नहीं चलने से छात्र परीक्षा नहीं दे सके। शिक्षा निदेशालय को अवसर एप पर ऑनलाइन परीक्षा करवाने की बजाय ऑफलाइन माध्यम ही छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित करानी चाहिए। ताकि सभी छात्र परीक्षा दें सके और कोई दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई या परीक्षाओं में कई तरह की परेशानियां बच्चों व शिक्षकों के समक्ष आ रही हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए शिक्षकों को अपनी कक्षाओं के एक-एक बच्चे से संपर्क करके परीक्षा में जुड़ने को बोलना पड़ता है। लेकिन तकनीकि खराबी आने के बाद ऑनलाइन परीक्षा नहीं दी जा सकी। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय को उचित कदम उठाने चाहिए।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि अवसर एप में तकनीकी खराबी आने के बाद परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। इस बारे में शिक्षा निदेशालय की ओर से ही दिशा-निर्देश जारी होंगे कि बच्चों की ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं या नहीं। वह जिला स्तर पर इस बारे में कुछ नहीं कह सकती, इसको लेकर विभाग ही निर्णय लेगा।