फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operation Clean Air: Inspections conducted on 52 roads; 258 deficiencies found

ऑपरेशन क्लीन एयर : 52 सड़कों पर की जांच, मिलीं 258 खामियां

Fri, 16 Oct 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Operation Clean Air: Inspections conducted on 52 roads; 258 deficiencies found
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शहर में ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 104 किलोमीटर लंबी 52 सड़कों की जांच की गई। इसमें सड़कों पर धूल, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरा जमा होने, क्षतिग्रस्त फुटपाथ और गड्ढों से संबंधित कुल 258 खामियां मिलीं। इनमें से 174 मामले नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और 84 मामले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर मिले।
विज्ञापन


सीएक्यूएम ने निरीक्षण के लिए चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए थे। टीमों ने एमसीजी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली लगभग 56 किलोमीटर और जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 48 किलोमीटर सड़कों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पालम विहार, पेस सिटी-1 और 2, सेक्टर-10, 21, 22, 23, सिकंदरपुर, सेक्टर-53, 56, 27, 43, 26, 42 और 54 की सड़कों की जांच की गई। इसके अलावा महरौली-गुरुग्राम रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे, दौलताबाद रोड और धर्मपुर रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed