फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Open manholes are inviting accidents

खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता

Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Open manholes are inviting accidents
गुरुग्राम। किसी भी वक्त मानसून की बारिश शुरू हो सकती है लेकिन शहर में अब भी जगह-जगह मैनहोल व नालों के स्लैब खुले पड़े हैं। इनके चलते आए दिन शहर में हादसे होते रहते हैं लेकिन इनको दुुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब नगर निगम आयुक्त ने खुद निगम अधिकारियों को बारिश से पहले शहर के सभी मैनहोल के ढक्कन बंद करने व नालों के स्लैब ढकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मैनहोल के ढक्कन खुले होने के कारण लक्ष्मण विहार में करीब सप्ताह भर पहले हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर में लक्ष्मण विहार, अतुल कटारिया रोड, सेक्टर-14, बसई रोड, झाड़सा, धनवापुर, सोहना रोड समेत अधिकांश इलाके ऐसे हैं, जहां साफ-सफाई व अन्य वजहों से मैनहोल के ढक्कन व स्लैब खुले पड़े हैं। इसके चलते हर समय और खासकर रात के समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंताओं को दी गई है जिम्मेदारी
वहीं बारिश के बाद इनमें मच्छर भी पनपते हैं और बीमारियों की वजह बनते हैं। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने पिछले 30 जून को एक बैठक की थी, जिसमें अधिकारियों को मानसून आने से पहले सीवरेज के ढक्कनों व स्लैब को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके लिए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंताओं की जवाबदेही तय की गई है। कनिष्ठ अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर टूटे पड़े सीवरेज के ढक्कनों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाएंगे। वहीं, चीफ इंजीनियर को सभी डिवीजन के इंजीनियर को इस बारे में निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed