फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   online fraud on pretext of giving medicine to increase male power

UP: आपने तो नहीं मंगवाई मर्दाना ताकत बढ़ाने की दवा, खुला रियाज की ठगी का राज; हर शिकार के बाद करता एक ही काम

Sun, 11 May 2025 05:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Sun, 11 May 2025 05:44 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि मोहम्मद रियाज बेहद शातिर दिमाग का अपराधी है, जो इंटरनेट और मोबाइल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रहा था। 

विज्ञापन
online fraud on pretext of giving medicine to increase male power
मर्दाना ताकत बढ़ाने की दवा बढ़ाने के नाम ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी नकली सिम कार्ड और फर्जी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से ठगी करता था और अपनी असली पहचान छुपाकर उन्हें सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं के नाम पर झांसा देता था। आरोपी की पहचान मोहम्मद रियाज पुत्र मुबारिक निवासी गांव जलालपुर, थाना नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

बेहद शातिर दिमाग का है रियाज
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि मोहम्मद रियाज बेहद शातिर दिमाग का अपराधी है, जो इंटरनेट और मोबाइल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रहा था। वह अलग-अलग नामों और फर्जी पहचान के जरिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर नकली दवाइयों की बिक्री करता था। खासतौर पर वह ऐसी दवाएं बेचता था जो ''सेक्स पावर बढ़ाने वाली'' बताकर प्रचारित की जाती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक से पैसे लेकर हो जाता था गायब
अनजान को झांसे में लेने के लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाता था। जब कोई ग्राहक पैसे ट्रांसफर करता, तो वह तुरंत सिम कार्ड बंद कर देता और गायब हो जाता। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई महीनों से इस ठगी में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें आई थीं। 

विज्ञापन

रियाज के नेटवर्क की तलाश जारी
आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों aकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन दवाइयों या उत्पादों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान या संदेहास्पद नंबर से आने वाले ऑफर्स या प्रचार से दूर रहें। साथ ही यदि किसी को इस प्रकार की ठगी का शिकार होना पड़ा है, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed