{"_id":"616c1e62af0c5008687c8183","slug":"online-application-process-completed-in-postgraduate-gurgaon-news-noi6108200154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोत्तर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोत्तर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार रात्रि को संपन्न हो गई। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज का 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में शहरी क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के विभिन्न संकायों में दाखिले होने हैं।
22 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें 26 तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे। इसके उपरांत 28 अक्तूबर को खुली काउंसलिंग के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। बची सीटों पर दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 29 को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा और नए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
शहर के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के एमए जायोग्राफी में 40 सीट, एमए अंग्रजी में 40 सीट, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान में 40 सीट, एमसीए में 40 सीट और एम.कॉम में 60 सीट हैं। जबकि राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के एम.कॉम संकाय में 50 सीट, एमएससी गणित में 40 सीट, एमसीए में 60 सीट एवं एमए इक्नोमिक्स में 50 सीट और रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के एमए हिंदी संकाय में 40 सीट, एमए राजनैतिक विज्ञान में 40 सीट एवं एमसीए में 60 सीट उपलब्ध हैं, जिनमें नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी दाखिला लेंगे।
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 के प्राचार्य डा.आरके गर्ग ने बताया कि रविवार को रात्रि 12 बजे तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। सूची में शामिल छात्र 26 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकेंगे।