{"_id":"5dbb1f388ebc3e013c6cd4dc","slug":"one-person-shot-dead-gurgaon-news-noi4703389190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
पटौदी के गांव लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर दरापुर में गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिस शव को ले जात?
- फोटो : Gurgaon
लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर युवक की गोली मारकर हत्या
पटौदी/गुरुग्राम। लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर दरापुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सैर के लिए निकले अधेड़ की सूचना पर डीसीपी राजेश कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के सिर में गोली लगी हुई मिली जो आर-पार निकल गई। पुलिस ने किसी रंजिश में हत्या होने की आशंका जताई है। पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि देर शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
लोकरा गांव निवासी वेदप्रकाश बृहस्पतिवार अलसुबह 6 बजे सैर के लिए निकला था। लोकरा-कापड़ीवास मार्ग पर उसने सड़क किनारे किसी युवक को गिरा देखा, उसने पास जाकर देखा तो उसके सिर और नाक से खून बह रहा था। शव के बगल में गोली का खोल गिरा दिखाई दिया। किसी हत्या की आशंका पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दे दी। सूचना के कुछ ही देर बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस को मृतक के जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान बहादुरगढ़ के बादली गांव निवासी कप्तान (21) के रूप में हुई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ देर पहले ही युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। आशंका है कि हत्यारोपियों ने रैकी करते हुए वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पहचान में जुट गई है। एसीपी पटौदी बीर सिंह के मुताबिक, मृतक आपराधिक प्रवृति का युवक था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दो माह पहले ही जेल से बाहर आया था कप्तान
पुलिस के मुताबिक, मृतक कप्तान हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद था। करीब दो माह पहले वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि किसी पुरानी रंजिश में हत्या की गई है।