फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One person arrested in a 6 crore rupee fraud case involving stock investments

Gurugram: स्टॉक मार्केट में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का दिया लालच, छह करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 05:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Dec 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
One person arrested in a 6 crore rupee fraud case involving stock investments
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस ने फर्जीवाड़ा प्रकरण में कार्रवाई करते हुए छह करोड़ रुपयों की ठगी करने और धमकी देने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को शनिवार को आसाम के बोपारा से गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने पीड़ित को स्टॉक मार्केट में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया था। आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान आसाम के टॉउन हॉल बोरपारा बोंगाईगांव निवासी अंशुमन रॉय (24) के रूप में हुई है, वह बीबीए पासआउट है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम में ट्रेडिंग का काम करता है। उन्होंने मामले में शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए अंशुमन रॉय व उसके साथियों ने अपने आपको सफल, संपन्न व्यवसायी बताया और लग्जरी जीवनशैली की झूठी छवि दिखाते हुए स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही।
विज्ञापन


जालसाजों के कहने पर पीड़ित ने छह करोड़ रुपये इन्हें ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए दे दिए। इनमें से 2.85 करोड़ रुपये आरोपी अंशुमन रॉय के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पीड़ित ने जब निवेश कराने वालों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने धमकाया और अक्तूबर 2025 में वह गुरुग्राम से आसाम आ गया। इसके बाद पुलिस ने पुलिस प्रणाली व पुलिस तकनीकी की सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
09 सितंबर को आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक मामले में पीड़ित ने सजीश चन्द्रन उर्फ साजे बेटेलग्यूज और उसके सहयोगी जेस्ना व अंशुमन रॉय ने कराेड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने खुद को सफल व संपन्न व्यवसायी बताकर, लग्जरी जीवनशैली की झूठी छवि दिखाई और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर कराेड़ों रुपये निवेश करवा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके साथ संपर्क बंद कर दिया और कोई लाभ या मूलधन वापस नहीं किया। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसको धमकी दी कि सारी राशि व्यक्तिगत उपयोग में खर्च कर दी है। आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा रुपये मांगे तो उसे व उसके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित पर और अधिक रुपये देने का दबाव भी बनाया।


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अंशुमन रॉय को शनिवार को अदालत में पेश करके चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों की पहचान, अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में ठगी गई राशि को बरामद करने के लिए भी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed