{"_id":"5f32e13e8ebc3e4ada16e6a1","slug":"one-more-call-center-bhandafod-in-gurugram-gurgaon-news-noi5292467172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले एक और कॉल सेंटर का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले एक और कॉल सेंटर का भंडाफोड़
विज्ञापन
गुरुग्राम। अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगी करने वाले एक और फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। सोमवार देर रात पुलिस ने डीएलएफ फेज-3 इलाके के घर में चल रहे इस कॉल सेंटर के संचालक समेत 14 लोगों को पकड़ा। पांच घंटे चली कार्रवाई में पुलिस ने 12 कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मौके से 1.45 लाख नकदी के अलावा तीन कंप्यूटर जब्त किए गए। आरोपी एक नामचीन आईटी कंपनी के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को झांसे में लेकर गिफ्ट कार्ड का झांसा देकर रकम ऐंठते थे। चार दिन के भीतर शहर में यह दूसरा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है।
एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार रात करीब 10 बजे डीएलएफ फेज-2 के मकान नंबर-एन-4/19 में छापा मारा गया। पुलिस के आला अधिकारियों की अगुवाई में मकान के भूतल में बने दो कमरों में 12 युवक अंग्रेजी में बात करते पकड़े गए। पुलिस को देखकर उनमें अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक जींद के नरवाना निवासी अमित ढांडा और उसके साझीदार पश्चिम बंगाल निवासी सौरभ चौधरी को गिरफ्तार किया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेक सपोर्ट नाम से कॉल सेंटर चला रहे थे। ये अमेरिका की नामी कंपनी के नाम पर वहां के नागरिकों को फोन कर तकनीकी मदद का झांसा देते और ठगी करते। ये करीब तीन माह से यहां रात के समय कॉल सेंटर चला रहे थे। इसकी स्थानीय लोगों को भी खबर नहीं थी। लॉकडाउन के दौरान नौकरी व इन्सेंटिव के लालच में युवक यहां काम कर रहे थे। पुलिस इस मामले में आईबी की मदद लेने की योजना बना रही है।